जिला कांग्रेस कमेटी की अहम बेठक रविवार को, कांग्रेस प्रर्यवेक्षक श्री बावरिया लेंगे बैठक | Jila congress comety ki aham bethak ravivar ko

जिला कांग्रेस कमेटी की अहम बेठक रविवार को, कांग्रेस प्रर्यवेक्षक श्री बावरिया लेंगे बैठक

जिला कांग्रेस कमेटी की अहम बेठक रविवार को, कांग्रेस प्रर्यवेक्षक श्री बावरिया लेंगे बैठक

आलीराजपुर (रफ़ीक कुरेशी) - जिला कांग्रेस कमेटी की एक अहम बेठक 24 नवंबर रविवार 11ः30 बजे स्थानिय पटेल फार्म हाउस बोरखड़ पर रखी गई है। बेठक को अभा राष्ट्रीय कांग्रेस द्धारा नियुक्त जिला प्रर्यवेक्षक कांतिलाल बावरिया संबोधित कर मार्गदर्शन देगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष ओेमप्रकाश राठोर ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार की बदहाल आर्थिक व्यवस्था एवं मप्र की जनता के साथ किए जा रहे अन्याय के विरोध मे होने वाले वाले धरना-प्रदर्शन की तेयारियो एवं समन्वय के लिए रविवार को जिला प्रर्यवेक्षक कांतिलाल बावरिया बेठक लेने आ रहे है। 25 नवंबर को जिला मुख्यालय पर हाने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन तथा आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली मे अभा कांग्रेस की भारत बचाओ महारैली के आयोजन एवं तेयारियो को लेकर बेठक मे चर्चा की जाएगी। वहि सोमवार को केद्र सरकार की जनविरोधी नितियो के विरोध मे जिला कांग्रेस द्धारा धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सोपा जाएगा। उक्त बेठक मे जोबट विधायक सुश्री कलावती भुरिया, क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल, नपाध्यक्ष सेना पटेल, जिले के समस्त ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला पदाधिकारीगण, शहर कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांगे्रस, सेवादल, एनएसयुआई, अल्पसंख्यक विभाग, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ, आईटी सेल के पदाधिकारीगण विशेष रुप से उपस्थित रहेगे। यह जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफीक कुरेशी ने दी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post