‘बोले सो निहाल सत श्री अकाल’’ से गूंजा पैलेस गार्डन | Bole sonihal sat shri akal se gunja palace garden

‘बोले सो निहाल सत श्री अकाल’’ से गूंजा पैलेस गार्डन

पंजाबी एवं सिंधी समाज ने गुरूनानक देवजी की 550वीं जयंती मनाई

जिले के तीनों विधायक हुए अरदास और लंगर में शामिल

‘बोले सो निहाल सत श्री अकाल’’ से गूंजा पैलेस गार्डन

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - शहर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पंजाबी एवं सिंधी समाज द्वारा मिलकर गुरूनानक देवजी की 550वीं जयंती पेलेस गार्डन पर हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर समाजजनों द्वारा गुरू भजन-किर्तन के साथ अरदास कर लंगर का भी आयोजन किया गया। आयोजन में विषेश रूप से जिले के तीनो विधायक कांतिलाल भूरिया झाबुआ, वीरसिंह भूरिया थांदला एवं वालसिंह मेड़ा पेटलावद के साथ जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. विक्रांत भूरिया शामिल हुए। इसके अलावा विषेष अतिथि के रूप में आध्यात्मिक गुरू हितेषभाई अग्रवाल दाहौद (गुजरात) भी उपस्थित थे।  

सर्वप्रथम पैलेस गार्डन पर गुरूनानक देवजी का चित्र विराजमान कर नानक साहब की तस्वीर के सम्मुख धूप-दीप प्रज्वजलन कर पुष्पामाला अर्पण की गई। आसपास सुंदर सज्जा की गई। पंजाबी एवं सिंधी समाज के लोगों ने गुरूनानक देवजी के सम्मुख शीष झुकाकर परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। बाद दोनो समाज की महिलाओ ने मिलकर भजन-किर्तन आरंभ किए। इस बीच आयोजन में जिले के तीनों विधायक कांतिलाल भूरिया झाबुआ, वीरसिंह भूरिया थांदला एवं वालसिंह मेड़ा पेटलावद के साथ जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ विक्रांत भूरिया ने शिरकत की। वहीं विषेश अतिथि के रूप में हितेषभाई अग्रवाल दाहोद (गुजरात) का स्वागत पंजाबी एवं सिंधी समाज के वरिष्ठजनों में सुभाष छाबड़ा, बलवीरसिंह सोहेल, श्याम सावलानी, सुरेष सावलानी, शंकर गोलानी, सुभाष गिधवानी, महादेव गोलानी, दौलत गोलानी, जवाहरभाई गुरनानी आदि ने किया। बाद अतिथियों द्वारा गुरूनानक देवजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सामाजिक संस्थाओं में जिला बाल कल्याण समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं वरिष्ठ रोटेरियन यषवंत भंडारी, रोटरी क्लब के नवीन सहायक मंडलाध्यक्ष उमंग सक्सेना, सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर एवं आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष राजेष नागर ने भी सामूहिक रूप से गुरूनानक देव के जयकारे के साथ उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया।   

महाआरती में शामिल हुए सभी अतिथि

तत्पष्चात् सभी अतिथि पहली अरदास (महाआरती) में भी शामिल हुए। अरदास आज्ञा छाबडा के साथ गायत्री सावलानी, कविता सावलानी, लक्ष्मी गोलानी, हर्षा गिधवानी रूक्मणी गोलानी, मोना गिधवानी, निम्मो खुराना आदि ने संपन्न करवाई। बाद संबोधित करते हुए जिला दहेज सलाहकार बोर्ड (डीपीए) के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी यषवंत भंडारी ने गुरूनानक देवजी के जीवन पर विस्तार से प्रकाष डाला। उन्होंने गुरूनानकजी के बाल्याकाल से लेकर ऐतिहासिक और रोचक जानकारियां बताकर दोनो समाज के लोगों को काफी अभिभूत किया। 

लंगर का लिया लाभ

बाद सभी अतिथियों ने लंगर का भी लाभ लिया। सभी को पंगत में बैठाकर लंगर मोहन गोलानी, हेमेन्द्र गोलानी, मनोज गुरनानी, हिमांषु गोलानी, लोकेश सावलानी, नरेन्द्र गोलानी, हरिश वतनानी, पंकज गोलानी, कमलेश वतनानी, श्री आहूजा, मोहित गिधवानी आदि ने करवाया। लंगर की व्यवस्था में विषेश सहयोग सुरेष सावलानी एवं अषोक सावलानी का रहा। बाद दोनो समाज के लोगों ने भी लंगर (महाप्रसादी) का लाभ लिया। इस दौरान श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष अरूण भावसार, गजेन्द्रसिंह चंद्रावत, श्री झरबड़े, दिनेश चोहान, प्रदीप सोनी, महिलाओं में श्रीमती नीता भावसार, सीमा चैहान आदि सहित अन्य सदस्यों ने भी पहुंचकर दोनो समाज के लोगों को गुरूनानक जयंती की दिली शुभकामनाएं प्रेषित की। वहीं मप्र कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भेरूसिंह सोलंकी, नीमा समाज से जितेन्द्र शाह, ब्राम्हण समाज से गोपाल शर्मा आदि ने भी समाजजनों को पर्व की बधाई दी। 

रात 12 बजे हुई मुख्य अरदास

बाद महिलाओं एवं बालिकाओं ने भजनों पर नृत्य भी किया। महिला-पुरूषों एवं बच्चों के लिए अलग से चेयर रेस प्रतियोगिता रखी गई। इस दौरान समाज के सभी लोगों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था किशोर चावला की ओर से की गई। रात 12 बजे मुख्य अरदास का आयोजन  करसभी को प्रसादी का वितरण किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन महेन्द्रसिंह खुराना ने किया।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से मिले समाजजन

12 नवंबर, मंगलवार को दोपहर पंजाबी समाज के सुभाष छाबड़ा, एमके खुराना, सिंधी समाज के सुभाष गिधवानी, दौलत गोलानी आदि ने गुरूनानक जयंती शासकीय अवकाष के दिन कलेक्टर प्रबल सिपाहा एवं पुलिस अधीक्षक विनीत जैन के निवास पर पहुंचकर उन्हें त्यौहार की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मुंह मीठा करवाया। इसके साथ ही रतलाम-झाबुआ सांसद गुमानसिंह डामोर को भी दूरभाष से पर्व की बधाई दी गई।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर पंजाबी समाज से नरेन्द्र मेहता, स्वीटी छाबड़ा, डाॅ. जेसी सिन्हा, सिंधी समाज से सुरेश वतनानी के अलावा दिलीप जोशी, इंदरसेन संघवी, मुकेश जोशी, कमलेष पटेल, जोषी, महिलाओं मे वरिष्ठ महिला पुष्पा जोशी, रश्मि जोशी, नीता मेहता, सविता राठौर, विनीता जैन, ललिता सोनी, नलिनी पटेल आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News