भारत सरकार के खेल मंत्री ने किया महाकाल दर्शन | Bharat sarkar ke khel mantri ne kiya mahakal darshan

भारत सरकार के खेल मंत्री ने किया महाकाल दर्शन

भारत सरकार के खेल मंत्री ने किया महाकाल दर्शन

उज्जैन (दीपक शर्मा) - भारत सरकार के केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू आज दोपहर को 1:00 बजे बाबा महाकालेश्वर का मंदिर पहुंचे जहां आपने बाबा महाकाल के दर्शन की उसके बाद आपने नंदी भगवान के निकट बैठकर पूजा अर्चना की इस दौरान आपके साथ सांसद अनिल फिरोजिया मध्य प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा मौजूद थे इसके बाद किरण जी सर्किट हाउस पहुंचे वहां अपने पूर्व से मौजूद केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री थावर चंद्र गहलोत से मुलाकात की उसके बाद आप मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी को श्रद्धांजलि देने के लिए देवास जिले की हाटपिपलिया तहसील के बादली पहुंचे।

Post a Comment

Previous Post Next Post