कंप्यूटर बाबा ने कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को ऐतिहासिक मतों से विजय बनाने की मतदाताओं से अपील की
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर साधा निशाना कहां शिवराज छटपटा रहे हैं
झाबुआ (मनीष कुमट) - जिले में विधानसभा उपचुनाव मैं कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के पक्ष में क्षेत्र के मतदाताओं से अधिक से अधिक वोट कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को देने की अपील की झाबुआ आये नामदेव त्यागी ( कंप्यूटर बाबा ) ने कहा कांग्रेस जो कहती है वह करती है कांग्रेस के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की सरकार हर तबके के लोगो का ख्याल रख रही है !
साधु संत भी कमलनाथ सरकार के पक्ष में है और कमलनाथ सरकार से खुश है ! कांग्रेस के 8 माह के कार्यकाल में जनता का कल्याण हुआ है !
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छटपटा रहे हैं पिछले 15 सालों में जो भ्रष्टाचार घोटाले किए हैं उसको उजागर होने के डर से छटपटा रहे हैं !
झाबुआ विधानसभा उपचुनाव मे हमारे कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को ऐतिहासिक मतों से विजय बनाकर भोपाल भेजें यही अपील करने झाबुआ आया हूं कंप्यूटर बाबा !
