मुस्लिम हेला समाज के एक साथ 11 लोग उमरा पर खुदा की बारगाह में इबादत के लिए जा रहे
अंजड़ (शकील मंसूरी) - शहर से पहली बार हेला मुस्लिम समाज के 11 लोग एक साथ हज उमरा पर जा रहे हैं हेला मुस्लिम समाज में हर्ष का माहौल देखा गया इस खुशी के मौके पर हमारे संवाददाता शकील मंसूरी भी हाजियों से मिलने गए और उनसे गुजारिश की कि खुदा की बारगाह में मुल्क में अमन चेन और खुशहाली की दुआ करें हाजियों ने हमारे संवाददाता से कहा कि हम वहां जाकर मुल्क के लिए भी दुआ करेंगे और हमारे शहर के लिए भी दुआ करेंगे और आपके इस न्यूज़ चैनल के लिए भी दुआ करेंगे कि खुदा इस चैनल को भी खूब तरक्की दे क्योंकि इस चैनल ने हाजियों की न्यूज़ लगा कर समाज में खुशी का माहौल बनाया इस अवसर पर अंजड़ शहर की चारों मस्जिदों के पेश इमाम और सदर मौजूद रहे पूर्व आल्हा सदर हाजी इनायतुल्लाह जी जामा मस्जिद के सदर तस्लीम भाई पठान मंसूरी जमात के सदर अफजल भाई मंसूरी पत्रकार शकील मंसूरी तथा शहर के वरिष्ठ नागरिको ने हाजियों से गले मिलकर दुआ करने की अपील की।