शिवराज पन्द्रह सालों से झूठ बोल रहे, चार दिन और झूठ बोल लो – मुख्यमंत्री कमलनाथ | Shivraj pandrah salo se jhut bol rhe hai

शिवराज पन्द्रह सालों से झूठ बोल रहे, चार दिन और झूठ बोल लो – मुख्यमंत्री कमलनाथ

शिवराज पन्द्रह सालों से झूठ बोल रहे, चार दिन और झूठ बोल लो – मुख्यमंत्री कमलनाथ

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - शिवराजसिंह चौहान पिछले पन्द्रह सालों से झूठ बोल रहे है, जिसके कारण प्रदेश की जनता ने उन्हे घर बिठा दिया अब चार दिन झाबुआ में और झूठ बोल लो फिर यहां की जनता भी घर बिठा देगी उक्त विचार मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान रानापुर में व्यक्त किये । कमलनाथ ने आज दोपहर रानापुर में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहां की झाबुआ का नया इतिहास लिखा जायेगा । आपने कहां की प्रदेश के नौजवानों को रोजगार मिले इसलिये कल इंदौर में दो दिनों तक देश के उघोगपतियों को बुलाकर उनसे उघोल लगाने की बात मैने की है। आपने भाजपा पर सिधा हमला बोलते हुए कहां की भाजपा के लोग झूब बोलने की कलाकारी दिखाते है और उनके मुंह बहोत चलते है । आपने कहां की भाजपा और शिवराज कर्ज माफी के नाम पर चिल्ला रही है ।

शिवराज पन्द्रह सालों से झूठ बोल रहे, चार दिन और झूठ बोल लो – मुख्यमंत्री कमलनाथ

रानापुर में चुनाव के अंतिम दिन कमलनाथ पहूंचे और मात्र दस मिनिट आपने अपना उदबोधन दिया । इस दौरान कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया ने भी संबोधित किया । कमलनाथ के साथ मंच पर प्रदेश मंत्रिमंडल के मंत्री पीसी शर्मा, बाला बच्चन, सुरेन्द्रसिंह बघेल, जितू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, सचिन यादव, कम्यूटर बाबा, विवेक तन्खा, विधायक कलावती भूरिया सहित कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे ।

शिवराज पन्द्रह सालों से झूठ बोल रहे, चार दिन और झूठ बोल लो – मुख्यमंत्री कमलनाथ

Post a Comment

Previous Post Next Post