त्योहारो के चलते बाजारो में बड़ी रौनक, दिपावली के पुर्व बाजारो में दिखार्द दी अच्छी खासी भीड़
झकनावदा (राकेश लछेटा) - दिपावली के एक रोज पुर्व रूप चौदस के अवसर पर बाजारो में अच्छी खासी भी नजर आई। सभी दुकानो को दुल्हन की तरह पुष्प मालाओं एवं लाईटींग से सजाया गया। इसके साथ ही बर्तन व्यापारीयों,फर्नीचर,कपड़ा व्यापारीयों के यहाॅ भी अच्छी खासी भीड नजर आई। वही झकनावदा कोठारी एलएक्स के मालिक सुबोध कोठारी ने बताया की त्योहार के चलते मार्केट में व्यापार भी अच्छा है। लेकिन पिछले वर्ष से कम है उसका कारण है की इस वर्ष बारीष अधिक होने से सोयाबीन की फसल कम हुई है। जिससे किसानो को काफी नुकसान हुवा है व सोयबीन की आवक पर ही ग्रामीण क्षैत्र में दिपावली का त्योहार अच्छे से मनाया जाता है। वही धन तेरस के दीन भी बाजारो में बर्तन सोना चाॅदी व्यापारी के यहाॅ भी अच्छा व्यापार रहा।
घर -घर बनाई जा रही रांगोली
दिपावली पर्व के अवसर पर पुरे नगर में माताओं बहनो द्वारा एक से बढ़कर एक रांगोली बनाई जा रही है। कोई बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं की रांगोली ेना रहा है तो कोई सेव द चाइल्ड की रांगोली बना रहे है। इसके साथ ही नगर में कई जगह सोषल एक्टीवीटी के आधार पर फेसबुक,ट्वीटर,टीकटोक पर आधारीत रांगोली बना रहे है। जो आकर्षण का केन्द्र है।
Tags
jhabua


