मेधावी दीपांजलि ने बढ़ाया मऊगंज का मान: 93.4% अंकों के साथ बाल भारती स्कूल गढ़ में किया टॉप Aajtak24 News

मेधावी दीपांजलि ने बढ़ाया मऊगंज का मान: 93.4% अंकों के साथ बाल भारती स्कूल गढ़ में किया टॉप Aajtak24 News

रीवा - परिश्रम और दृढ़ संकल्प जब मिल जाते हैं, तो सफलता कदम चूमती है। इसे सच कर दिखाया है ग्राम डीलहा (मऊगंज) की होनहार छात्रा दीपांजलि मिश्रा ने। हाल ही में घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणामों में दीपांजलि ने 93.4% अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय 'बाल भारती स्कूल गढ़' में टॉप किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

परिजनों और शिक्षकों में खुशी की लहर

दीपांजलि, श्री पारसनाथ मिश्रा की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गढ़ और नईगढ़ी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिणाम आते ही उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। बाल भारती स्कूल के प्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह सहित शिक्षक अनिल गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी और समस्त स्टाफ ने दीपांजलि को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

सफलता का श्रेय दादा-दादी और गुरुजनों को

अपनी इस स्वर्णिम सफलता पर दीपांजलि ने अत्यंत शालीनता से इसका श्रेय अपने दादाजी श्री रामदरश मिश्र, अपनी स्वर्गीय दादी श्रीमती रुक्मणि देवी के आशीर्वाद और स्कूल के आचार्यों के मार्गदर्शन को दिया है। दीपांजलि ने बताया कि नियमित पढ़ाई और शिक्षकों के सही दिशा-निर्देश ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है।

क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने दी बधाई

दीपांजलि की सफलता पर समाजसेवी नृपेंद्र सिंह, कुंजबिहारी तिवारी, और वरिष्ठ पत्रकार संजय पांडे, मुनेंद्र सोनी, रविन्द्र गुप्ता सहित सुरेंद्र कुसुमाकर और प्रमोद सिंह ने खुशी जाहिर की है। वहीँ, उनके परिवार के सदस्यों—चाचा सुखचैन मिश्रा, भाई दीपक, धैर्य, शौर्य और राल्ही परिवार सहित खर्रा पंचायत के ग्रामीणों ने मिठाई बाँटकर खुशियाँ मनाईं। दीपांजलि की यह सफलता क्षेत्र की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post