![]() |
| बीएसएनएल कंपनी के सड़क पर किए गए गड्ढों ने ले ली युवक की जान Aajtak24 News |
रीवा - जिले के अतरैला थाना अंतर्गत जवा रोड में रॉयल पैलेस अतरैला के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया जिसे आनन फानन मे जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई आपको बता दें कि नीरज चर्मकार पिता रामप्रसाद चर्मकार निवासी भटीगवा थाना अतरैला जो अपने गांव से अतरैला बाजार आ रहे थे जहां रॉयल पैलेस अतरैला के पास पहुंचे ही थे कि बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया जहां स्थानीय लोगों ने अतरैला पुलिस को सूचना दिया जहां पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा भेजा जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया वही आपको बता दें कि एनसीसी कंपनी और बीएसएनएल कंपनी द्वारा पूरे सड़क के किनारे गड्ढे खोद रखे हैं जिसमें आए दिन लोग गिर कर अपनी जान गंवा रहे हैं इसी तरह से राष्ट्रीय राजमार्ग या ग्रामीण पटरियों पर निर्माण सामग्री रख दी जाती है और बिना सांकेतिक सूचना के सरकारी योजनाओ के द्वारा भी जगह जगह गड्ढे या सामग्री रख दी जाती है लेकिन प्रशासन इस मामले को लेकर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है ।
