स्वच्छता विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न | Swachhta vishay pr do divasiy karyashala

स्वच्छता विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

स्वच्छता विषय पर दो दिवसीय कार्याला सम्पन्न

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - राष्ट्रीय हरीत कोर योजना अन्तर्गत पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) भोपाल द्वारा स्वच्छता कार्य योजना पर दिनांक 15 एवं 16 अक्टुबर 2019 को कार्यालय सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग के सभागृह में जिले के 6 विकासखण्ड से आये ईको क्लब प्रभारी शिक्षकों के लिये जिला स्तरीय प्रिक्षण का आयोजन किया गया। प्रिक्षण प्रभारी एप्को भोपाल से महे मिश्रा वैज्ञानिक अधिकारी एवं पर्यावरण शिक्षा अधिकारी दिलीप चक्रवृत्ति के द्वारा आये हुवें शिक्षकों को प्रिक्षण दिया गया। प्रिक्षण में शरद क्षीरसागर, श्रीमती कविता वाणी, श्रीमती अंजु सिसौदिया, हेमन्त सिसौदिया व अन्य शिक्षकों द्वारा भी पर्यावरण एवं स्वच्छता विषय पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये।

स्वच्छता विषय पर दो दिवसीय कार्याला सम्पन्न

प्रिक्षण में जिले में संचालित ईको क्लब के शिक्षकों को राष्ट्रीय हरीत कोर योजना अन्तर्गत संचालित सारी योजनाओं की जानकारी मिश्राजी द्वारा दी गई ताकि सभी शिक्षक अपनी-अपनी संस्थाओं में ईको क्लब की योजना अनुसार कार्य कर सकें। पहले दिन शिक्षको एवं दुसरे दिन इको क्लब स्कुलों के छात्र एवं छात्राओं को प्रिक्षण दिया गया एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के प्रथम चरण में माँ शारदा को पूजा-अर्चना कर मालयार्पण किया गया। पहले दिन सभा गृह में आये हुवें सभी शिक्षकों को पर्यावरण एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में ईको क्लब जिला नोडल बद्रीलाल भाटोद्रा एवं प्रितिका राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post