स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या विद्यालय में बच्चों को प्लास्टिक से नुकसान की जानकारी दी गई
अंजड (शकील मंसूरी) - मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय अमरदास सेनानी जी सीएमओ द्वारा प्रेस नोट जारी कर बताया गया की नगर परिषद अंजड की सहयोगी संस्था अंकीत पर्यावरण संरक्षण सामाजिक सेवा संस्थान से टीम लिडर हरि ठाकूर, विनीता जोनवाल एवं सुभास आंजना द्वारा आज शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंजड जिला बड़वानी मे उपस्थित सभी विद्यार्थी एवं शिक्षकों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने हेतु समझाइश दी साथ ही सभी को कचरे को कचरा गाडी मे ही डाले तथा सभी को स्वच्छता की शपथ दीलायी गयी। इस दोरान न. पा. के नोडल अधिकारी दीनेश पटेल एवं एनजीओ से रवी जादम, लोकेन्द्र सुल्ताने, काजल मालवीय, मधू उपस्थित रहे।
Tags
badwani

