अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल ने प्लास्टिक के बहिष्कार को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
स्वस्थ भारत की पहचान प्लास्टिक मुक्त हो सारा जहॉ के नारो के साथ नगर में निकाली रैली
झाबुआ (मनीष कुमट) - अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार सप्तदिवसीय प्लास्टिक बहिष्कार महाअभियान के तहत झकनावदा में 17 अक्टुम्बर गुरूवार को स्थानिय महिला मंडल ने रैली का आयोजन किया। जिसमें समस्त महिलाएॅ मंडल की वशभुषा में नजर आई। साथ ही रैली स्थानिय तेरापंथ सभा भवन से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्ग सदर बाजार,मिस्त्री मोहल्ला,स्थानिय बस स्टेण्ड होते हुवे ग्राम पंचायत झकनावदा पहुॅची। इस बीच महिलाओ ने सुनो वक्त की पुकार करें प्लास्टिक को इंकार,स्वस्थ भारत की पहचान,प्लास्टिक मुक्त हो सारा जहॉ जैसे नारे भी लगाती नजर आई। उक्त रैली ग्राम पंचायत झकनावदा पहुॅची जहॉ सचिव भीमसिंह कटारा को महिला मण्डल ने ज्ञापन सौपा। जिसके बाद महिला मण्डल ने पुलिस चौकी झकनावदा पहुॅच कर श्रीमति वौहरा ने ज्ञापन का वाचन कर चौकी प्रभारी रज्जनसिंह गणावा को मप्र शासन के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथजी व कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा। साथ ही महिला मण्डल झकनावदा ने समस्त नगरवासियो ने अपील की है की आप प्लास्टिक का उपयोग ना करे व औरो को भी इस हेतु प्रेरित करे।
Tags
jhabua

