स्वच्छता को लेकर खुले में शौच व मानव श्रम द्वारा मल परिवहन से मिला छुटकारा
धार – नगर परिषद मांडव द्वारा नगर में स्वच्छता को लेकर कई कदम उठाये गए है| इसी क्रम में नगर पालिका द्वारा विशेष रात्रिकालीन सफाई की जा रही है, आम नागरिको हेतु स्वच्छ व सुन्दर सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है, साथ ही नगर पालिका द्वारा मलेरिया हेजा एवं डेंगू जैसी बीमारियों को खत्म करने हेतु वार्डवार किटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है| जिससे ऐसी बीमारियों का प्रभाव कम हुआ है तथा नगर पालिका द्वारा घरों के सेप्टिक टैंक से निकलने वाले मल को खुले में शौच करने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा डालकर गंदगी करने पर जुर्माना राशि अधिरोपित की गयी है|
शहर से निकलने वाला सेप्टिक टैंक का मल धामनोद ट्रेंचिंग ग्राउण्ड पर स्थित फीकल एवं स्लज प्लांट पर ही डाला जाता है| फलस्वरूप नगर में विगत 2 वर्षों में खुले में मल डालने अथवा मानव श्रम द्वारा मल परिवहन किए जाने सम्बंधित घटना नही हुई है| एवं इस प्रकार की अन्य घटनाओं पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दीया है| जो नगर पालिका का प्रशंसनीय कार्य है| तथा इन समस्त प्रकार के प्रशंसनीय कदमो से बीमारियों पर लगाम लगी है|
Tags
dhar-nimad

