पर्यावरण के प्रति छात्र छात्राओं को जागरूक करने के लिए पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता
बालाघाट (टोपराम पटले) - बिरसा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल स्कूल में छात्र-छात्राओं को स्किल डेवलपमेंट एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कराई गई जिसमें बिरसा थाना उप निरीक्षक श्री अवधेश सिंह भदोरिया द्वारा विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं से रूबरू होकर कलाओं के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। तथा पुरस्कार वितरित कर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर बिरसा थाना के सब इंस्पेक्टर अवधेश सिंह भदोरिया ने बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। जिसमें मुख्य रूप से आनंद कोरी अभिषेक परिहार अब्दुल गालिब पांडे एवं स्कूल के शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Tags
dhar-nimad

