झाबुआ का विधानसभा का चुनाव कांग्रेस से बदला लेने का चुनाव है – शिवराजसिंह चैहान | Jhabua ka vidhan sabha ka chunav congress se badla lene ka chunav hai

झाबुआ का विधानसभा का चुनाव कांग्रेस से बदला लेने का चुनाव है – शिवराजसिंह चैहान

झाबुआ का विधानसभा का चुनाव कांग्रेस से बदला लेने का चुनाव है – शिवराजसिंह चैहान

झाबुआ (मनीष कुमट) - विधानसभा का चुनाव कांग्रेस से बदला लेने का चुनाव है। इस चुनाव मेें कांग्रेस को इसलिये हराना है क्योंकि उसने गरीबों की सारी योजनाऐं बंद कर दी कमलनाथ ने कफन के पैसे तक छिन लिये इसलिये कांग्रेस को वोट मांगने का हक नहीं है उक्त विचार आज झाबुआ विधानसभा के अंतर्गत बोरी मेें भाजपा उम्मीदवार भानु भूरिया के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये । शिवराज सिंह ने कहां की हमने आदिवासी बच्चों के हाथों से हसियां ले कर उन्हे कापी, किताबे दी लेकिन कांग्रेस आदिवासी बच्चों की उन्नती नहीं चाहती वो उन्हे मजदूर के रूप में ही देखना चाहती है इसलिये आदिवासी बच्चों की सारी योजनाऐं भाजपा सरकार के द्वारा चालू की गई थी उसे आज बंद कर दिया गया है। आपने कमलनाथ पर सिधा हमला बोलते हुए कहां की कमलनाथ ने सत्यानास कर दिया गरीबों का हक मार लिया । शिवराज ने आरोप लगाया की कांग्रेस सरकार किसानों की सुध नही ले रही है उसकी फसले खराब हो गई है लेकिन उसका सर्वे तक नहीं कराया जा रहा है। बिजली के बडे बडेबिल दिये जा रहे है। आज कांग्रेस के राज में गरीब परेशान है। आज सुबह से ही शिवराजसिंह चौहान ने कांतिलाल भूरिया के गृह ग्राम मोरडूंडिया से अपना सघन चुनाव प्रचार प्रारंभ किया वे बिति रात भी मोरडूंडिया में ही रात रूके आपने यहां संरपच कालूसिंह के निवास पर रात बिताई ज्ञातव्य है की मोरडूंडिया कांतिलाल भूरिया का ग्रह ग्राम है और यहां की पंचायत पर भाजपा का कब्जा है। आज शिवराज ने ग्राम बोरकुंई, सेमलिया, किशनपुरी झाबुआ, गडवाडा, पिपलिया, माकनकुई में सघन चुनावी प्रचार किया शिवराज बोरी क्षेत्र के गांवों बडकुई, सेमलखेडी, पाटबयडी, रतनपुरा, ढेडरवासा, सियाली में चुनाव प्रचार करेगें और दोपहर बाद रानापुर मेें सघन जनसंपर्क करेंगे ।

भारतीय जनता पार्टी की और से आज प्रदेशअध्यक्ष राकेश सिंह ने झाबुआ में दोपहर मेें गोपाल कोलोनी, राजगढ नाका, नेहरू मार्ग,सुभाष मार्ग, रूनवाल बाजार, बस स्टेड और दिलीप गेट तक सघन जनसंपर्क किया । भाजपा के केंद्रीय मंत्री फगगन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी चुनाव प्रचार के लिये झाबुआ पहूंचे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post