रक्तदाता समूह, हेल्पिंग हैंड, टीम नीवाला ने इस दिपावली पर दी अनेक चेहरे पर मुस्कान
भानपुरा (सुनील माली) - जहां एक और सभी अपने अपने कामों में व्यस्त हैं वहीं दूसरी और मानवता की मिसाल को कायम करने के लिए राजस्थान मध्य प्रदेश मैं झालावाड़ जिला, व भानपुरा, गरोठ के रक्तदाता समूह, हेल्पिंग हैंड, टीम नीवाला ने एक सराहनीय पहल की गरीब, अहसाय, अनाथ, दीन दुखियों की दिवाली इस वर्ष बेहतर बनाने की सोचा इसके लिए समूह के मार्गदर्शक जय गुप्ता ने एक नवीन सोच के साथ एक सरहानीय पहल की जिसमें ऐसे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उन्हें गरीब बस्तियों में घर घर जाकर हैप्पी किट वितरित की गई जिसमें 500 ग्राम सेव, 500 ग्राम मिठाई बेसन चक्की, पांच दीपक, तेल, रूई, माचिस, मोमबत्ती बच्चो के लिए फटाके से सजी एक कीट तैय्यार की गई जिसको कई गरीब परिवारों में वितरित किया गया इस पहल से प्रेरित होकर राजस्थान के झालावाड़ जिले के अन्य कई शहरों, गांव, व मध्य प्रदेश के गरोठ, भानपुरा व विभिन्न स्थानों पर भी इस हैप्पी किट की शुरुआत की गई
जय जी गुप्ता के मार्गदर्शन में करीब 1200 हैप्पीकिट राजस्थान मध्यप्रदेश में बाटे गए जिनमें अनेक दानदाताओं, सहीयोगियों आश्रय दाताओं का आशीर्वाद प्राप्त हुआ इस पहल से सभी युवाओं को बहुत प्रभावित किया वह युवाओं ने इस कार्य को बहुत उत्साह के साथ पूरा किया भानपुरा तहसील में करीब 100 कीटो का वितरण किया गया जिसमें भानपुरा भील बस्ती, करमदीखेड़ा, भरतिया खेड़ी, भानपुरा गाडोलिया बस्ती, व अन्य जरूरतमंद लोगों को समूह के कार्यकर्ताओं ने किट वितरित की वह सभी से आशीर्वाद प्राप्त किया इस पुनीत कार्य में
भानपुरा रक्तदाता समूह व हेल्पिंग हेंड के संचालकों की विशेष भूमिका रही!


