नवनियुक्त विधायक भूरिया का किया सम्मान
झाबुआ (मनीष कुमट) - दाऊदी बोहरा समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज नवनियुक्त विधायक माननीय कांतिलालजी भुरीया का शाल ओढ़ाकर गुलदस्ता देकर व मिठाई खिलाकर भूरियाजी के निवास पर सम्मान किया साथी दीपावली एवं नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी व विधायक भूरिया के उज्जवल भविष्य की कामना की । विधायक भूरिया ने बोहरा समाज का आभार मानते समाज जन को दीपावली नूतन वर्ष की शुभकामनाएं भी दी । इस अवसर पर झाबुआ आमील साहब जनाब हुसैन भाई साहब ,वाली मुल्ला शेख नूरुद्दीन भाई पिटोल वाला, शेख शब्बीर भाई नेताजी अली असगर भाई, मुल्ला मुर्तुजा भाई ,अब्बास भाई भी उपस्थित थे।
Tags
jhabua

