गोवर्धन पूजा के अवसर पर बैलों की खूबसूरती से रंगत करके गांव में रैली निकाली
अंजड़ (शकील मंसूरी) - गोवर्धन पूजा के अवसर पर अंजड़ से 8 किलोमीटर दूर ग्राम साली में पशुधन की खूबसूरती से सा सजा करके एक रैली के रूप में ग्राम में निकालकर दीपावली पर्व को किसानों ने खुशी से मनाया, अंजड़ से 8 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम साली मैं किसानों ने लाखों रुपए के पटाखे फोड़े और अपने बैलों की खूबसूरती से रंगत करके गांव में रैली निकाली इस मंदी के दौर में भी किसानों के अंदर दीपावली पर्व को देखते हुए बड़े हर्षोल्लास के साथ इस त्यौहार में हिस्सा लेकर खराब साल होने के बाद भी हार नहीं मानी इसको देखते जिला प्रशासन की ओर से ग्राम साली में पुलिस जवानों की तैनाती की गई तथा गांव के सभी रहवासियों ने आपसी भाईचारे से दिवाली मनाई ग्राम साली के किसान भाई दीपक जी बर्फा ने बताया क्या हमारे यहां पर हर साल इसी तरह हर्षोल्लास के साथ हम दिवाली का पर्व मनाते आए हैं चाहे और साल अच्छा हो या बुरा हमें हमारी परंपरा को जागरूक रखने के लिए यह कदम उठाना पड़ता है।
Tags
badwani