पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पूण्यतिथि राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप मे मनाएंगे | Purv pradhanmantri swargiya indira gandhi ki punyatithi rastriy ekta divas

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पूण्यतिथि राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप मे मनाएंगे

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पूण्यतिथि राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप मे मनाएंगे

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहिद दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप मे मनाएंगी। साथ ही कांग्रेस द्धारा लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती भी मनाई जाएंगी। स्व. इंदिरा गाधी की पूण्यतिथि पर 31 अक्टुम्बर को जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी ब्लाको पर कांग्रेसी नेताओ एवं कार्यकर्ताओ द्धारा पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। कार्यक्रम मे जिलेभर के कांग्रेसी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधीगण एवं  कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। 

पुष्पांजली अर्पित कर मरिजो को फल वितरित किए जाएगे

जिला कांग्रेस कमेटी के जिला मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस आलाकमान के निर्देशानुसार 31 अक्टुम्बर गुरुवार सुबह 11:30 बजे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पूण्यतिथि एवं लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर सिनमा चोराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर पुष्पांजली का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल, आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, जोबट विधायक सुश्री कलावती भुरिया, नगरपालिका अध्यक्ष सेना पटेल सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेगे। तत्पश्चात नेताओ एवं जनप्रतिनिधियो द्धारा बस स्टेण्ड चोराहे स्थित स्व. इंदिराजी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हे पुष्पांजली अर्पित की जावेगी। वहि जिला कांग्रेस कमेटी द्धारा दोपहर 12 बजे जिला चिकित्सालय मे मरिजो को फल-बिस्कुट वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठोर ने जिला महिला कांग्रेस, समस्त ब्लाक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयुआई, सेवादल, अल्पसंख्यक कांग्रेस, कांग्रेस आईटीसेल के पदाधिकारियो, पार्षदगण, वरिष्ठ नेताओ, कार्यकर्ताओ, पंच-सरपंचो से अपील की हे कि उक्त कार्यक्रम मे शिरकत कर सफल बनाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post