इटारसी रेलवे स्टेशन को उड़ाने की दी धमकी, जी आर पी पुलिस ने किया गिरफ्तार
आमला (रोहित दुबे) - रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी देना एक युवक को महंगा पड़ गया ।जी आर पी रेलवे पुलिस द्वारा उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया गया । सोमवार की दरम्यानी रात इटारसी जी आर पी दल व आमला रेलवे जी आर पी द्वारा एक युवक को गिरफ्तार किया गया ।जी आर पी पुलिस से मिली जानकारी के मूताबिक युवक जुनारदेव का निवासी है तथा युवक द्वारा इटारसी रेलवे स्टेशन को बम विस्फोट कर उड़ाने की जानकारी 181 सी एम हेल्पलाइन पर काल करके दी गई थी ।जिसके बाद इटारसी रेलवे सुरक्षा बल में हड़कंप मच गया तथा युवक के मोबाइल नम्बर को ट्रेस कर उसे गिरफ्तार किया गया ।जिसमें आमला जी आर पी तथा पुलिस का सहयोग लिया गया।वही जी आर पी ने बताया कि पूछताछ के लिए युवक को गिरफ्तार कर इटारसी ले जाया गया है ।ऐसी संभावना की युवक ने नशे में इस तरह की हरकत की होगी।
