![]() |
| हिंदू नेताओं की सुरक्षा और 'जिहादी' तत्वों पर कार्रवाई की मांग, पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन Aajtak24 News |
भोपाल - राजधानी भोपाल में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशों और हिंदू संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों को निशाना बनाए जाने के विरोध में आज भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन का दरवाजा खटखटाया। श्री हिंदू उत्सव समिति (पंजी. 63) और मां भवानी हिंदू संगठन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त संजय कुमार से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।
सुरक्षा की मांग और षड्यंत्र का आरोप
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त को अवगत कराया कि श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी और मां भवानी हिंदू संगठन के अध्यक्ष भानु हिंदू की जान को खतरा बना हुआ है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कुछ 'जिहादी' तत्वों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से हिंदू नेताओं के विरुद्ध झूठे आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन पर अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है।
मनोबल तोड़ने की कोशिश
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इन असामाजिक तत्वों की मंशा हिंदू समाज के प्रमुख चेहरों को कानूनी उलझनों में फंसाकर या जेल भिजवाकर समाज के मनोबल को तोड़ना और उनमें भय व्याप्त करना है। हिंदू नेताओं ने मांग की है कि चंद्रशेखर तिवारी और भानु हिंदू को तत्काल उचित पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके। साथ ही, सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने वाले तत्वों को चिन्हित कर उन पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाए।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री हिंदू उत्सव समिति के महामंत्री बालिस्ता रावत, एडवोकेट पुष्पेंद्र मिश्रा, सुभाष रायजादा, ऋषभ विश्वकर्मा, राधे बल्लभ पाठक, अनिलानंद जी, अनिल चौधरी, दिलीप गुप्ता, छोटेलाल गिरी, हर्षवर्धन चौकसे, प्रकाश मालवीय, निलेश सिंह, निलेश नामदेव, रोमी साहू, सागर सौदा, राजेंद्र अग्रवाल, रामजी पाठक, धीरेंद्र दुबे, सुरेश पवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

