गौ-वर्धन दिवस पर पर गौ-माता सरंक्षण एवं भाई दूज पर भाई-बहन के प्रेम की बनाई रांगोली | Go Vardhan divas pr go mata sanrakshan

गौ-वर्धन दिवस पर पर गौ-माता सरंक्षण एवं भाई दूज पर भाई-बहन के प्रेम की बनाई रांगोली

गौ-वर्धन दिवस पर पर गौ-माता सरंक्षण एवं भाई दूज पर भाई-बहन के प्रेम की बनाई रांगोली

झकनावदा (राकेश लछेटा) - आॅल मीडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के मप्र उपाध्यक्ष एवं जिले के झकनावदा निवासी मनीष कुमट ने दीपावली पर्व के अगले दिन आने वाले गौवर्धन दिवस पर गौ-माता के संरक्षण संबंधी रांगोली बनाकर गौ-माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया, तो वहीं भाई-दूज पर भाई-बहन के प्रेम के प्रकट करती सुंदर रांगोली बनाई, जिसकी झकनावदा के लोगों ने प्रसंशा की।  झकनावदा निवासी मनीष कुमट ने बताया कि उन्होंने गौवर्धन दिवस पर 28 अक्टूबर, सोमवार को सुबह जीवदया के प्रेम को प्रकट करती रांगोली उकेरी। जिसमें सुंदर गौ-माता के चित्र के साथ ही मटकी बनाकर जीव दया ही सर्वोपरि है, का संदेश दिया, रांगोली के नीचे आईजा परिवार लिखा। यह रांगोली बनाने में उन्हें करीब आधे घंटे का समय लगा।

गौ-वर्धन दिवस पर पर गौ-माता सरंक्षण एवं भाई दूज पर भाई-बहन के प्रेम की बनाई रांगोली

भाई-बहन के प्रेम को प्रकट किया इसी प्रकार एक अन्य रांगोली 29 अक्टूबर, मंगलवार को बनाई। जिसमें सभी झकनवदावासियों को भाई-दूज की शुभकामनाएं देते हुए भाई को बहन द्वारा तिलक लगाते चित्र रेखांकित किया। मनीष कुमट ने यह रांगोली करीब एक घंट में तैयार की, दोनो ही रांगोलियों को देखने के बाद झकनावदावासियों ने प्रशंसा की।

Post a Comment

Previous Post Next Post