पुलिस की चालानी कार्रवाई कार्यवाही या सिर्फ औपचारिक | Police ki chalani karvai karyawahi ya sirf opcharik

पुलिस की चालानी कार्रवाई कार्यवाही या सिर्फ औपचारिक

पुलिस की चालानी कार्रवाई कार्यवाही या सिर्फ औपचारिक

धामनोद (मुकेश सोडानी) - शुक्रवार पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर वाहनों की जांच  कर चालानी कार्रवाई की चालानी कार्रवाई के दौरान वाहन चालको से अर्थदंड वसूला गया कुछ वाहन चालक पुलिस को देखकर रास्ता बदल कर भाग गए तो कुछ अपने परिचितो से पुलिस की बात कराने लगे लेकिन कार्यवाही के दौरान पुलिस ने किसी की नहीं सुनी सभी के चालान बनाए गए हालांकि यदा-कदा होने वाली इस कार्यवाही पर पुलिस विभाग कागजों पर अपने आंकड़े को दर्शा देता है लेकिन नगर में कम उम्र के बच्चे और ट्रैफिक नियम तोड़कर वाहन चलाने वालों की कमी नहीं जो पुलिस की नजरों से बचकर या पुलिस की नजरों के सामने से  निकल जाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post