भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने अपने कार्यकर्ता का जन्मदिन मनाया विकलांग केंद्र रंगपुरा पर
झाबुआ (मनीष कुमट) - रंगपुरा स्थित विकलांग केंद्र झाबुआ जिसमें सैकड़ों दिव्यांग बच्चे शिक्षा दीक्षा ग्रहण करके अपने आप को योग्य बनाते हैं इस संस्थान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पांडे ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ता का जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया एवं प्रदेश सरकार द्वारा जो विकलांग केंद्र पर कई महीनों से बच्चों की डाइट एवं वहां के कर्मचारियों के लिए राशि नहीं आई हैं उसे हेतु सरकार के खिलाफ जरूरत पड़ने पर प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया !! इस अवसर पर श्री पांडे के साथ भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री श्री प्रदीप नायर संस्था के चेयरमैन श्री अश्विन भंडारी भाजयुमो प्रदेश प्रतिनिधि हर्ष मेहता, प्रमोद कोठारी आदि कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
Tags
jhabua
