भाजपा का युवा भूरिया करेगा इस क्षेत्र का विकास | Bhajpa ka yuva bhuriya karega is shetra ka vikas

भाजपा का युवा भूरिया करेगा इस क्षेत्र का विकास

भाजपा का युवा भूरिया करेगा इस क्षेत्र का विकास

झाबुआ (मनीष कुमट) - झाबुआ उपचुनाव के चलते पिटोल सेक्टर में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पांडे ने पार्टी प्रत्याशी श्री भानु भूरिया के साथ  सघन जनसंपर्क कर युवाओं से संवाद किया। युवाओं को संबोधित करते हुए श्री पांडे ने कहा कि इस अंचल में कांग्रेस ने पिछले 40 वर्षों से एक ही परिवार के सदस्य को हमेशा चुनाव लड़ाया है। क्या कांग्रेस की नजर में एक ही परिवार योग्य है? दूसरे किसी आदिवासी का बेटा उन्हें दिखाई नही देता। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जमीन से जुड़े एक गरीब आदिवासी के बेटे को अपना उम्मीदवार बनाया है। भानु सिर्फ भाजपा का उम्मीदवार नही, वह हर गरीब आदिवासी युवा का उम्मीदवार है। श्री पांडे ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस के प्रत्याशी बूढ़े हो गए है और वो अब उनके आराम करने के दिन है।

भाजपा का युवा भूरिया करेगा इस क्षेत्र का विकास

उनके इस बयान को हर युवा को ध्यान में रखकर भाजपा के युवा उम्मीदवार श्री भानु भूरिया को जिताएं ताकि वो दोगुनी ऊर्जा के साथ यहां की जनता की सेवा कर सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post