पत्नी की हत्या कर शव को फेंका नर्मदा नदी में | Patni ki hatya kr shav ko feka narmada nadi main

पत्नी की हत्या कर शव को फेंका नर्मदा नदी में

पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

आरोपी के पास से जेवर ओर मोबाइल फोन सहित बोलेरो वाहन जप्त किया


छिन्दवाड़ा (अमित सोनी) - पत्नी की दोस्तों के साथ मिलकर निर्मम हत्या का सनसनीखेज पुलिस ने खुलासा किया है पुलिस ने इस संबंध में बताया कि 13 अगस्त को अंजलि बंदेवार जो कि घाट परासिया निवासी है वह अपने मायके जाने के लिए 13 अगस्त को निकली थी लेकिन वह मायके नहीं पहुंची तो  पति नीरज बंदेवार ने 14 अगस्त को कुंड फिर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी  पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अंजलि  वंदेवार के मोबाइल की  कॉल डिटेल निकलवाई और पति को हिरासत में लिया पुलिस की पूछताछ में पति ने बताया कि वा बोलोरो वाहन किराए से लिए और तामिया घूमने के बहाने उसे होशंगाबाद ले गए जहां गाड़ी में गला घोटकर उसे नर्मदा नदी में फेंक दिया घटना के बाद पति नीरज बंदेवार ने जेवरात व मोबाइल अपने पास रख लिए थे पुलिस ने आरोपी पति नीरज बंदेवार एवं अशफाक खान सिवनी एवं राहुल पिता मंगल पुरी गोस्वामी छिंदवाड़ा निवासी को गिरफ्तार कर लिया है इनके खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post