एमपीडब्ल्यू और एएनएम को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश | MPW or ANM ko karan batao suchna patr jari krne ke nirdesh

एमपीडब्ल्यू और एएनएम को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश

एमपीडब्ल्यू और एएनएम को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश

अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता ने सोंडवा क्षेत्र के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उक्त केन्द्रों पर व्यवस्थाओं में कमी पाए जाने पर कडी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित पर कार्रवाई के निर्देष भी दिए। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बखतगढ का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने होम डिलवरी ना होकर संस्थागत प्रसव शत प्रतिषत सुनिष्चित कराए जाने के निर्देष दिए। उन्होंने उक्त केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए दवाओं की उपलब्धता की स्थिति देखी। वेक्सीनेषन कोल्ड चैन व्यवस्था का जायजा लिया। प्रसव कक्ष की व्यवस्थाओं, संसाधनों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देष दिए कि उक्त केन्द्र के अंतर्गत समस्त ग्रामों की एएनएम, आषा, आंगनवाडी कार्यकर्ता यह सुनिष्चित करें कि होम डिलीवरी ना होकर संस्थागत प्रसव हो। ताकि सुरक्षित प्रसव और माता और नवजात बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। संस्थागत और होम डिलीवरी के आंकडे की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित एमपीडब्ल्यू और एएनएम को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। 


उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी प्रसव तिथि पूर्व संबंधित गर्भवती महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जाकर संस्थागत प्रसव सुनिष्चित कराया जाए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उक्त केन्द्र पर हुए प्रसव पष्चात भर्ती महिला से चर्चा की तथा उक्त महिला के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त की। यहां उन्होंने बायो केमिस्ट वेस्ट के निपटान की स्थिति की जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम सोंडवा श्री विजय कुमार मंडलोई, सीएमएचओ डॉ. प्रकाष ढोके, बीएमओ सोंडवा, टाटा ट्रस्ट कन्सल्टेंट श्री तुषार बढगे सहित अन्य स्टॉफ उपस्थित था।

Post a Comment

Previous Post Next Post