नपा ने किया व्रद्ध दिवस का आयोजन | NP ne kiya vradh divas ka ayojan

नपा ने किया व्रद्ध दिवस का आयोजन

नपा ने किया व्रद्ध दिवस का आयोजन

वृद्धजनों का सम्मान कर उनके सराहनीय कार्य की प्रसंशा

नपा अध्यक्ष ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

आमला (रोहित दुबे) - मंगलवार अंतरास्ट्रीय व्रद्ध दिवस के मौके नगर पालिका परिषद आमला द्वारा वृध्धो का सम्मान समारोह का आयोजन यहाँ के अम्बेडकर नगर पालिका स्कूल में आयोजित किया गया था।गौरतलब हो कि नगर पालिका परिषद आमला द्वारा नई पहल की शुरुआत कर नगर के स्वयं सेवी आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन संघटन से जुड़े पेंशनरो को इस मौके पर उनके द्वारा नगर में किये गए उल्लेखनीय कार्यो के लिये सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र भेट कर नगर में नई पहल की सुरुआत की गई।

स्वागत की बेला से हुआ कार्यक्रम का आगाज- कार्यक्रम की शुरुआत व्रद्ध जनो का पुष्प माला पहनाकर किया गया।बाद व्रधो को साल श्रीफल भेंट कर नगर पालिका अध्यक्ष लाजवंती नागले ने उनका सम्मान किया गया।इस मौके पर अपने उद्बोधन में नपा अध्यक्ष ने व्रधजनो को सम्बोधि कर उनके सफल सुखद जीवन एवं दिर्घायु की कामना की गई।वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी एच आर खाड़े ने पेंशनर संघठन आमला द्वारा बीते दिनों नगर में प्लास्टिक उत्पाद की रोकथाम के लिये चलाये गये अभियान की प्रसंशा कर संघटन प्रयाशो की भूरी भूरी प्रसंशा की गई।

पोलोथिन अभियान के लिये पुरुस्कृत हुए पेंशनर- पेंशनर संघठन अध्यक्ष रामप्रसाद पवार ने जानकारी देते हुये बताया आज नगर पालिका परिषद आमला द्वारा व्रद्ध मधुकर दुबे एवं बाबूराव बघेल निवासी आमला का साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।वहीं पेंशनर संघठन के पोलोथिन मुक्त अभियान का सफल नेतृत्व कर लोगों में जनजागरूकता लाने के चलते संघठन को प्रशस्ति पत्र भेट कर सम्मानित किया गया।प्रसंशा पत्र वरिष्ठ रिटायर्ड मेल चालक नारायण सिंह ठाकुर को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post