बिंदास ग्रुप के तत्वाधान में महा अष्टमी पर्व पर महा आरती व महाप्रसादी कार्यक्रम होगा संपन्न
भानपुरा (सुनील माली) - भानपुरा नगर में पिछले 10 वर्षों से शारदीय नवरात्रि के पर्व पर बिंदास ग्रुप के तत्वाधान में महाआरती एवं महाप्रसादी का भव्य आयोजन लोटखेड़ी गेट पर स्थित मां दुधाखेड़ी माताजी का मंदिर पर कराया जाता है जिले के प्राचीन नगरो मे से एक नगर भानपुरा में प्राचीन नगर द्वारा है वर्तमान में चार प्राचीन प्रवेश द्वारा रामपुरागेट] लोटखेडी गेट सूर्यगेट (नीमथूर गेट) एवं माता पोल गेट नगर में स्थित है। इन प्रवेश द्वारो पर उस समय के राजवंश द्वारा माताजी के मंदिर स्थापित किये गये थे। ऐसा कहा जाता है ऐसा माना जाता है। कि नगर में कोई आपदा ना आए इस लिये मुख्य द्वारो पर देवी देवताओ के मंदिर स्थापित किये जाते थे। इन मंदिरो पर चेत्र नवरात्री एवं शारदीय नवरात्री पर कई धार्मिक आयोजन किये जाते है। इनही प्रवेश द्वारो में से एक प्रवेश द्वार लोटखेडी गेट पर स्थित मॉ दुधाखेडी के मंदिर प्रांगण पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अष्ठमी 06/10/2019 को सायं 7 बजे बिंदास ग्रुप के तत्वाधान में महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। बिंदास ग्रुप के तत्वाधान में पिछले 10 वर्षो से महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। यहां इस ग्रुप का 11वां भव्य आयोजन हे