एनएमसीसी ने सुधारा कॉलेज ग्राउंड
थांदला (कादर शेख) - शासकीय महाविद्यालय परिसर में विशाल खेल के मैदान पर बारिश से गड्ढे व हरी घास फुहाड़ी आदि उग आए थे। जिसके चलते उक्त खेल का मैदान खराब हो गया था। न्यू मॉर्निंग क्रिकेट क्लब ने श्रम दान करते हुए उक्त ग्राउंड को सही करने की पहल की। चूंकि सराहनीय पहल में वैधानिक अड़चन आना स्वाभाविक होती है जिसके तहत कॉलेज प्रबंधन द्वारा मॉर्निंग क्लब के खिलाड़ियों को स्वीकृति लेकर कार्य करने का आग्रह किया गया तब तक ग्राउंड पर कोई भी कार्य नही करने की बात भी कही। जिस पर मॉर्निंग क्लब ने बाकायदा आवेदन देकर स्वयं के खर्च से कॉलेज ग्राउंड को खेल के उपयुक्त बनाने का आवेदन देकर स्वीकृति के बाद खेल प्रशाल का सुधार किया गया।
यह बोले खिलाड़ी -
1.
नगर में एक मात्र कॉलेज ग्राउंड ही हम खिलाड़ियों के लिये बचा है। यहाँ भी बारिश के चलते बड़े बड़े गड्ढे हो गए थे वही हरी घास आदि भी बड़ी बड़ी हो गई थी जिसके चलते हम खिलाड़ियों के खेल के लिये इसे अनुकूल बनाने के लिये कार्य किया जा रहा था। कॉलेज खेल प्रशिक्षक पीटर डोडियार की समझाईश पर हमने बकायदा स्वीकृति लेकर स्वयं के खर्च से खेल ग्राउंड को खेल के अनुकूल बनाया जा रहा है।
विजय मिस्त्री (न्यू मॉर्निंग क्रिकेट क्लब सदस्य)
2.
न्यू मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान के तहत कॉलेज के बच्चों व स्वयं के खेलने के लिये उनके खर्च से ग्राउंड की सफाई का कार्य किये जाने का आवेदन दिया गया है। उनकी सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए स्पोर्ट्स टीचर की अनुशंसा पर उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई है।
पी के संघवी ( प्रभारी प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय थांदला)
Tags
jhabua

