महिलाओं ने चांद के सामने छलनी में देखा पति का चेहरा, खोला व्रत | Mahilao ne chand ke samne chhalni main dekha pati ka chehra

महिलाओं ने चांद के सामने छलनी में देखा पति का चेहरा, खोला व्रत

महिलाओं ने चांद के सामने छलनी में देखा पति का चेहरा, खोला व्रत

राणापुर (ललित बंधवार) - पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक करवा चौथ का पर्व गुरुवार को मनाया। रोहिणी नक्षत्र के शुभ संयोग में पति की दीर्घायु की कामना की। पति की लंबी उम्र की कामना के साथ महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रख शाम को चंद्रमा का दीदार कर अन्न जल ग्रहण किया। सभी महिलाएं सोलह श्रृंगार कर नई साड़िया व परिधान पहनकर शाम के समय चंद्रमा के उदय होने का मकानों की छतों पर बेसब्री से वह इंतजार करती नजर आई। रात करीब 8.36 पर चंद्रोदय हुआ। चांद का दीदार हाेते ही चंद्रमा के दर्शन कर पूजन आरती कर छलनी में पति की सूरत काे निहारकर व्रत खोला। इसके बाद महिलाआें ने चंद्रमा की पूजा-अर्चना की आैर पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोले। जिन महिलाओं का पहला व्रत था उन नवविवाहिताआें में करवा चाैथ काे लेकर काफी उत्सुकता देखी गई। हाथों में मेहंदी रचाकर रंग-बिरंगी चूड़ियाें के साथ ही नए परिधान धारण किए थे। सुहागिन महिलाआें के अलावा अविवाहित युवतियाें ने अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए व्रत काे रखा आैर घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post