10 दिवसीय निशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर का होगा आयोजन मेघनगर में
मेघनगर (जुजर अली बोहरा) - रोटरी क्लब अपना मेघनगर एवं जीवन ज्योती होस्पिटलो मेघनगर के संयुक्त तत्वावधान मे 10 दिवसीय प्लास्टिक सर्जरी शिविर का आयोजन दिनांक 18 से 27 नवम्बर 2019 से सम्पन्न होने जा रहा है इस शिविर मे जर्मनी के डॉक्टर की अपनी सेवा देकर उपचार करेंगे
प्रथमिक जांच एवं पंजीयन दिनांक 5-6 नवंबर को जीवन ज्योती होस्पिटल मेघनगर मे होगा। कोई ऐसे लोग जिनका जन्मजात टेढ़े मेढ़े हाथ पांव एवं किसी हादसे में जलने से गला या हाथ या पांव चिपक गये हो ऐसे कोई मरीज हे तो निःशुल्क उपचार होगा अतः आपसे निवेदन है की अधिका अधिक संख्या मे पधार कर निःशुल्क शिविर का लाभ ले प्राथमिक जांच एवं पंजियन करवाना अनिवार्य हे ।
रो.भरत मिस्त्री शिविर संयोजक, फा.पी.ए.थॉमस, रो.महैश प्रजापत आदि से संपर्क कर सकते हैं
Tags
jhabua
