356 मतदान केंद्रो पर मतदान दल सहित 2 हजार से अधिक शासकीय सेवक करायेंगे मतदान | 356 matdan kendro pr matdan dal sahit 2 hazar se adhik shaskiy sevak karaenge matdan

356 मतदान केंद्रो पर मतदान दल सहित 2 हजार से अधिक शासकीय सेवक करायेंगे मतदान

कुल 2 लाख 77 हजार 599 मतदाता विधानसभा में करेगे मतदान
356 मतदान केंद्रो पर मतदान दल सहित 2 हजार से अधिक शासकीय सेवक करायेंगे मतदान

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - विधानसभा क्षेत्र-193 झाबुआ के उपचुनाव 2019 में विधानसभा क्षेत्र झाबुआ मे 1 लाख 39 हजार 330 पुरूष मतदाता, 1 लाख 38 हजार 266 महिला मतदाता एवं 3 तृतीय लिंग मतदाता सहित कुल 2 लाख 77 हजार 599 मतदाता मतदान करेगे। विधानसभा झाबुआ में कुल 356 मतदान केंद्रो पर 2 हजार से अधिक शासकीय सेवको द्वारा मतदान संपन्न करवाया जायेगा।

21 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान विधानसभा क्षेत्र झाबुआ में कुल 356 मतदान केंद्र बनाये गये है, जहा 21 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 24 अक्टूबर को पोलिटेक्निक कॉलेज झाबुआ में की जाएगी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post