सुहागिन महिलाओं ने मनाया करवा चौथ व्रत
छिंदवाड़ा (गयाप्रसाद प्रसाद सोनी) - आज पूरे देश में करवा चौथ का विशेष त्यौहार था, जिसमें सुहागिन महिला इस व्रत को निर्जला उपवास कर करवा चौथ का वृत रखती है,,,एवं चांद देखने के बाद छलनी में दिया रखकर पति का चेहरा चांद के साथ देखकर व्रत को तोड़ती है,,, इसी क्रम में छिंदवाड़ा जिला में जगह-जगह सुहागिन महिलाओं द्वारा विशेष रूप से करवा चौथ व्रत रखा गया था,, और चांद को देखते ही महिलाओं ने वृत तोड़ा,,,, व्रत के पीछे कई पुराणों में अलग-अलग कहानी आती है, और इसी के अनुसार करवा चौथ व्रत की परंपरा चली आ रही है।