किसान पंजीयन हेतु तिथि निर्धारित | Kisan panjiyan hetu tithi nirdharit

किसान पंजीयन हेतु तिथि निर्धारित

किसान पंजीयन हेतु तिथि निर्धारित
अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.एस. मिश्रा ने बताया खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में कृषकगण अपनी उपज धान, ज्वार, बाजरा हेतु किसान पंजीयन 25 अक्टूबर 2019 तक एवं सोयाबीन, अरहर, उडद, मक्का, कपास, मूंग, मुंगफली, तिल एवं रामतिल को शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर विक्रय करने हेतु किसान पंजीयन केन्द्रों पर 23 अक्टूबर 2019 तक करा सकते है। उन्होंने बताया उक्त पंजीयन निःशुल्क किया जाएगा। उन्होंने बताया जिले में मार्केटिंग सोयायटी जोबट, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जोबट, बडा गुडा, कनवाडा, बडी खट्टाली, बरझर, झीरण, सेजावाडा, उदयगढ, बोरी, कानाकाकड, कुंडलवासा, आम्बुआ, अलीराजपुर, नानपुर, उमराली, छकतला, आमखूंट, बोरझाड, कट्ठीवाडा, चन्द्रशेखर आजाद नगर, मार्केटिंग सोसायटी अलीराजपुर, चांदपुर एवं वालपुर उक्त केन्द्रों पर कृषगण पंजीयन करा सकते है। उन्होंने बताया किसान पंजीयन हेतु एमपी ऑन लाइन एप, ई उपार्जन मोबाइल एप, पब्लिक डोमेन में ई उपर्जन पोर्टल पर अथवा किसान को स्वयं पंजीयन केन्द्र पर ऋण पुस्तिका, आधार नंबर, समग्र आईडी, मोबाइल नंबर, किसान स्वयं के दो बैंक खाते जिसमें एक राष्ट्रीयकृत एवं एक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की पासबुक की छायाप्रति साथ में लाकर आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होंगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post