भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता
मेघनगर (जियाउल हक क़ादरी) - नगर के औद्योगिक क्षेत्रों में बसे टाटा शोरूम पर शुक्रवार को सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन थांदला विधायक वीरसिंग भूरिया लोकप्रिय समाजसेवी व कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद जैन "पप्पू भैया" आदि वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के मानपुरा, हीरापुर, भगोर, गुंदीपाडा आदी गांव के सैकड़ों लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी श्री कांतिलाल भूरिया को भारी बहुमतों से विजय बनाने का संकल्प भी लिया ! इस अवसर पर प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि कमलनाथ सरकार के 9 माह के कार्यकाल से युवा वर्ग प्रदेश सरकार के योजनाओं से लाभान्वित होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं साथ ही कांग्रेस पार्टी ने किसानों का कर्जा माफ कर प्रदेश के किसानों को राहत दी है इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नवल सिंह नायक विपणन सहकारी संस्था मेघनगर के अध्यक्ष कालू सिंह नलवाया, डॉक्टर किशोर नायक, शंकर सिंह, भूरसिंह भूरिया सरपंच गण व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

