10 हज़ार का इनामी गिरफ्तार, कब्जे से लूट की रकम बरामद | 10 hazar ka inami giraftar

10 हज़ार का इनामी गिरफ्तार, कब्जे से लूट की रकम बरामद

10 हज़ार का इनामी  गिरफ्तार, कब्जे से  लूट की रकम बरामद

मुरैना (संजय दीक्षित) - पुलिस अधीक्षक असित यादव ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में एसडीओपी सुजीत सिंह भदोरिया जौरा के मार्गदर्शन में  थाना जौरा के अपराध क्रमांक 470/19 धारा 392 ताहि 11,13 एम पी डी पी एक्ट 25 ,27 आर्म्स एक्ट में फरार ₹10000 का इनामी आरोपी भूपेंद्र सिंह सिकरवार पुत्र कमल सिंह सिकरवार उम्र 19 वर्ष निवासी सुखपुरा हाल संजय कॉलोनी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।मुखबिर द्वारा  सूचना मिली कि ₹10000 की लूट का आरोपी भूपेंद्र सिकरवार घर में छिपा हुआ है। मुखबिर की सूचना से नगर निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा एवं उनकी टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को घर से गिरफ्तार किया है तथा लूट की ₹10000 की रकम भी बरामद की गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी में नगर निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा एवं उप निरीक्षक बाल कुमार, उपनिरीक्षक जयदीप भदोरिया, प्रधान आरक्षक रामनरेश सिंह तोमर, आरक्षक मानवेंद्र सिंह, आरक्षक असगर, आरक्षक प्रदीप त्यागी, आर राजीव सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post