मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हेलीपैड पर तड़वी सम्मेलन को संबोधित किया | Mukhymantri kamalnath ne helipad pr tadvi sammelan ko sambodhit kiya

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हेलीपैड पर तड़वी सम्मेलन को संबोधित किया

झाबुआ में नाम के लिये कांतिलाल और काम के लिये कमलनाथ चुनाव लड रहे है – मुख्यमंत्री कमलनाथ

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हेलीपैड पर तड़वी सम्मेलन को संबोधित किया

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - मध्य प्रदेश के झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के आज अंतिम प्रचार के दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के समर्थन में प्रचार करने हेतु झाबुआ पहूंचे । झाबुआ पहूंचने पर कमलनाथ ने हवाई पटी पर संरपच, तडवी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहां की झाबुआ में नाम के लिये कांतिलाल भूरिया और काम करने के लिये कमलनाथ चुनाव लड रहा है। इसलिये जिले व झाबुआ के विकास हेतु कांग्रेस को विजय बनाये । कमलनाथ ने संरपच, तडवीयों को संबोधित करते हुए कहां की चुनाव के सिर्फ 36 घंटे बचे है इसे आप कांग्रेस पार्टी के लिये काम करने हेतु समर्पित कर दे अगर आज आपने कमर कस ली तो कांग्रेस को विजय होने से कोई नहीं रोक सकता । आपने भाजपा पर निषाना साधते हुए कहां की भाजपा झूठ बोलती है और वहां पर झूठ बोलने का प्रषिक्षण दिया जाता है। आपने कहां की सारे किसानों को झाबुआ मेंकर्जा माफ किया गया है भाजपा उम्मीदवार भानु भूरिया के परिवार के आठ लोगों का भी कर्जा माफ हुआ है। अगर किसी का किसी कारण से कर्जा माफ होना बाकी रह भी गया होगा तो उसका भी कर्जा माफ कर दिया जायेगा । आपने सरंपच तडवीयों से कहां की जैसी फसल कटेगी वैसा लाभ मिलेगा अर्थात जो जितने ज्यादा वोट दिलायेगा उतना काम होगा । आपने यह भी विष्वास दिलाया की चुनाव के बाद भी वे झाबुआ आते रहेगें कमलनाथ ने कहां की वे झाबुआ के लोगों से एक रिष्ता जोडने आये है। इस दौरान कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया,जेवियर मेडा, मंत्रीगण पी.सी.शर्मा, बाला बच्चना, जितू पटवारी, सुरेन्द्रसिंह बघेल, सचिन यादव, कमलेश्वर पटेल सहित बडी संख्या में कांग्रेसी नेता उपस्थित थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post