गुजराती, राजस्थानी वेशभूषा में गरबा खेलने का आनंद ले रहे माता के भक्त, राजवाड़ा पर देर रात तक चलते रहे गरबे
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - शारदेय नवरात्रि में शहर के जगह-जगह गरबों का आयोजन हो रहा है। जिसमें मुख्य रूप से नगर के हृदय राजवाड़ा पर श्री देव धर्मराज नवदुर्गा महोत्सव समिति एवं राजवाड़ा मित्र मंडल द्वारा किया जा रहा। जिसमें माता के भक्तं गुजराती, राजस्थानी वेशभूषा में माताजी के एवं फिल्मी गीतों पर भी गरबा खेलते हुए झूम रहे है। इसके साथ ही नवरात्रि में माताजी मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग रहीं है।
शहर के राजवाड़ा पर शारदेय नवरात्रि के पांचवे दिन 3 अक्टूबर, गुरूवार रात 10 बजे से गरबों का शानदार रंग जमा। यहां पहले अहमदाबाद (गुजरात) के कलाकारों ने गरबा खेलकर समां बांधा। बाद उनके साथ शहर के युवक-युवतियों एवं बालक-बालिकाओं ने भी कदमताल मिलाते हुए जमकर गरबे खेले। इंदौर की विनस आर्केस्ट्रा पार्टी गरबों में समां बांध रही है। यहां गुरूवार रात गरबो का आनंद राजवाड़ा मित्र मंडल के संरक्षक बृजेन्द्र चून्नू शर्मा, अध्यक्ष लाखनसिंह सोलंकी के साथ वरिष्ठ जितेन्द्र पटेल, पंकज चैहान, बंटीभाई, संजय कटकानी, अयज सोनी, शंशाक संघवी आदि ने लिया। वहीं संचालन युवा सदस्य अंकुश कांठी कर रहे है। झिलमिल एवं दूधिया रोशनी के बीच सैकड़ांे लोगांे द्वारा यहां गरबा खेलने के साथ देखने का आनंद लिया जा रहा है।
राजगढ़ नाका का गरबा मैदान रह रहा खचाखच
वहीं इस बार गरबा खेलने एवं देखने वालों की भीड़ राजवाड़ा की तुलना में राजगढ़ नाका पर अधिक देखने को मिल रहीं है। यहां आसपास के काॅलोनियों एवं क्षेत्रों के लोगों के साथ विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग गरबा खेलने एवं देखने के लिए हजारो की संख्या में पहुच रहे है। पूरा गरबा मैदान खचाखच रह रहा है। माताजी की नयनाभिराम प्रतिमा के दर्शन के बाद लोग गरबा खेलने एवं देखने का आनंद ले रहे है। दोनो स्थानांे पर 3 अक्टूर गुरूवार मध्य रात करीब डेढ़ बजे तक गरबों का सत्त आयोजन चलता रहा।
बुनियादी हाईस्कूल एवं काॅलेज मार्ग पर भी हो रहे गरबे
इसके साथ ही नवरात्रि में प्रतिदिन गरबों का आयोजन शहर के बुनियादी हाईस्कूल प्रांगण में सर्वोदय कला मंडल एवं काॅलेज मार्ग पर त्रिवेणी परिवार द्वारा किया जा रहा है। इन दोनो स्थानों पर भी गरबा खेलने एवं देखने वालों की अत्यधिक भीड़ जमा हो रहीं है। इसके साथ ही इन दिनों में शहर के नेहरू मार्ग स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी महाकालिका माता मंदिर, समीप संतोषी माता मंदिर, काॅलेज मार्ग पर खोड़ियार माता मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ काॅलेज मार्ग, गायत्री मंदिर बसंत काॅलोनी, हाऊसिंग बोर्ड काॅलोनी स्थित मां जगदम्बे माता मंदिर पर भी दर्शन-पूजन एवं मां की भक्ति एवं आराधना के लिए भक्तजन जुट रहे हे।