दीवाली पर बारिश होने से बाजारों से रौनक खत्म
धरमपुरी (गोलू पटेल) - धार जिले के धरमपुरी में दो दिनों से हो रही बारिश ने बाजारों से रौनक खत्म कर दी है सजे बाजार भी बारिश के चलते सुने पड़े हुए नजर आए।सुबह से हुई झमाझम बारिश ने दुकानदारों की चिंताए बढ़ा दी है. दुकानदार बारिश के रुकने का इंतजार कर रहे हैं आज दीपावली को लेकर दुकानदारों द्वारा अच्छी खासी की गयी तैयारी की गई थी लेकिन बारिश ने तैयारियों पर पानी फेर दिया है।व्यापारियो का दुकानदारों का कहना है की पहले ही बाजार मंदी से गुजर रहा है दीपावली अमावस्या पर ग्राहकी की उम्मीदे थी लेकिन दो दिनों से हो रही बेमौसम बारिश ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया है पूरा बाजार बारिश के कारण खराब दिख रहा है इधर फुटपाथ पर अस्थायी रूप से पटाखा, मूर्तियां, घर की सजावट आदि का सामान बेचने वाले लोग निराश हैं।
Tags
dhar-nimad