दिपावली पर्व के दूसरे दिन गाय गोरी पर्व मनाया गया
तिरला (बगदीराम चौहान) - दिपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इसके साथ ही दिपावली पर्व के दूसरे दिन गाय गोरी पर्व मनाया जाता है। इस दिन घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन जी बनाकर महिलाओं द्वारा पुजा की जाती है। इस दिन बोधवाड़ा से 3 किलोमीटर दूर सुल्तानपुर में गाय गोरी पर्व मनाया जाता है, जिसमें गांव के कुछ युवक गायों की पुजा कर नीचे लेट जाते है, और उनके ऊपर से सभी गाय निकल जाती है । यह प्रतिवर्ष गाय गोरी पर्व के रूप में मनाया जाता है ।इसे देखने के लिए ग्रामीणजन व बाहर से भी बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित होते है।
Tags
dhar-nimad
