चोरो ने बेरहमी से की गायमाता की हत्या, लोग दहशत में
गन्धवानी (महेश सिसोदिया) - धार जिले के गन्धवानी थाना अंतर्गत जिराबाद चौकी की घटना है जहाँ गत रात्रि 12 से 1 बजे के बीच जिराबाद में रहने वाले राठौड़ परिवार के यहाँ धावा बोला और घर में बंधी गाय को निशाना बनाते हुवे उसे कुछ ही दूरी पर ले जाकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी हत्या का तरीका बहुत ही दर्दनाक व् ह्रदयविदारक था गायमाता की पहले जुबान काटी गई फिर पेट फाड़कर उसकी हत्या कर छोड़ गये सुबह परिजनों द्वारा गायमाता को ढूंढने पर कुछ ही दूरी पर शव क्षतविक्षत अवस्था में पाया गया जैसे ही इस बात की खबर ग्रामीणजनों को लगी लोग आक्रोशित हो गये पुलिस ने मामले को जाँच में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
Tags
dhar-nimad

