पानी की समस्या का मुख्य रूप से समाधान किया जाएगा - नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धनसिंह | Pani ki samasya ka mukhy roop se samadhan kiya jaega

पानी की समस्या का मुख्य रूप से समाधान किया जाएगा - नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धनसिंह

आधुनिक बस स्टेंड बनाने की घोषणा भी जल्द ही पूरी की जाएगी

पानी की समस्या का मुख्य रूप से समाधान किया जाएगा - नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धनसिंह

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - मप्र की कमलनाथ सरकार ने आवास मिषन योजना लांच करके शहरी क्षेत्र के गरीब वर्ग के लोगों को भी पक्का मकान देने की योजना तैयार की है। इसके अलावा मुख्य रूप से पानी की समस्या के समाधान हेतु घर-घर नल कनेक्षन एवं नलों में पानी की व्यवस्था की जाएगी। आधुनिक बस स्टेंड निर्माण करने की घोषणा भी जल्द ही पूरी की जाएगी। 

उक्त बात स्थानीय गोपाल कॉलोनी स्थित कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के विधानसभा कार्यालय पर 17 अक्टूबर, गुरूवार को आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए मप्रं शासन के नगरीय प्रषासन मंत्री जयवर्धनसिंह ने कहीं। श्री सिंह ने आगे कहा कि मप्र की कमलनाथ सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। नवयुवकों को भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार काम कर रहीं है। मटन विक्रेताओं के लिए स्लाटर हाऊस बनाने की योजना भी लंबे समय से अधूरी पड़ी है, जिसे भी जल्द पूरा किया जाएगा। शहर से दूर मोजीपाड़ा में सुविधायुक्त स्लाटर हाऊस बनवाया जाएगा, इसके लिए यहां भूमि आवंटित की गई है। नगरपालिका में सफाई कार्य दुरस्त रखने हेतु अतिरिक्त कचरा वाहन भी प्रदान किए जाएंगे। कूडा-कचरा फैंकने हेतु सुविधायुक्त ट्रेचिंग ग्राउंड भी निर्मित किया जाएगा। शहर के दो प्रमुख बहादुर सागर तालाब एवं छोटे तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य भी जल्द ही पूरा होगा।आसपास अतिक्रमण भी हटवा दिया जाएगा। 

दिग्विजयसिंह एवं कांतिलाल भूरिया चाहे पार्टी से सन्यास ले, लेकिन वरिष्ठता का लाभ सदैव मिलेगा

नगरीय प्रशासन मंत्री श्री सिंह ने आगे कहा कि बाजार में जो गौ-माताएं घूम रहीं है, उनके रहवास के लिए कांजी हाऊस का निर्माण करवाया जाएगा। इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण जिन किसानों की फसले प्रभावित हुई है, उन्हें मुआवजा देने का कार्य भी कमलनाथ सरकार द्वारा शीघ्र-अतिशीघ्र किया जाएगा। नगरीय प्रषासन मंत्री श्री सिंह से यह प्रश्न कि 16 अक्टूबर, बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव दिग्विजयसिंह के एक सभा में जनता को दिए यह बयान कि आप इस बार कांतिलाल भूरिया को विजयी बनाएं, अगली बार मेरे एवं कांतिलाल भूरिया द्वारा राजनीति से सन्यास लेने की बात का स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता दिग्विजयसिंह एवं कांतिलाल भूरिया दोनो ही कांग्रेस के दिग्गज एवं वरिष्ठ नेता है, वे चाहे पार्टी से सन्यास ले या ना ले, लेकिन उनकी वरिष्ठता का लाभ सदैव ही पार्टी को मिलता रहेगा।

चुनाव प्रचार से सिंधिया की दूरी, का यह दिया जवाब

नगरीय प्रषासन मंत्री श्री सिंह से झाबुआ विधानसभा के उप-चुनाव में पार्टी के प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नदारत होने के प्रश्न पर कहा कि श्री सिंधिया फिलहाल दूसरे कार्यों में व्यस्त होने से वे प्रचार-प्रसार के लिए यहां नहीं आ पा रहे है। अंत में श्री सिंह ने कहा कि कांतिलाल भूरिया ने पूर्व में केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रहते हुए हमेषा क्षेत्र के विकास के लिए सोचा है, इसी को ध्यान में रखते हुए जनता इस बार कांग्रेस प्रत्याषी को ही विजयी बनाएगी। पत्रकारवार्ता में मंत्री श्री सिंह के साथ मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मो. मुजफफर सिद्धीकी, डॉ. सूरी, सिद्धार्थसिंह, जिला समन्व्यक संतोषसिंह गौतम, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट, साबिर फिटवेल, आचार्य नामदेव आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post