अंतिम दौर में दमखम लगा रहे नेता | Antim dour main damkham laga rhe neta

अंतिम दौर में दमखम लगा रहे नेता 

अंतिम दौर में दमखम लगा रहे नेता

धामनोद (मुकेश सोडानी) - झाबुआ उपचुनाव में धरमपुरी के विधायक पाची लाल मेड़ा लगातार सघन जनसंपर्क कर कांग्रेश को विजयश्री दिलाने के लिए प्रयत्न कर रहे हैं इसी तारतम्य में शुक्रवार भी विधायक पाचीलाल मेडा वह कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने प्रचार प्रसार के अंतिम समय में गांवो में सघन जनसंपर्क किया गौरतलब है कि धामनोद से भी कई मेड़ा समर्थक झाबुआ पहुंचकर चुनाव प्रचार प्रसार का हिस्सा बन रहे हैं मेड़ा  ने  शुक्रवार को  सभाओ में मौजूद ग्रामीणों को बताया कि कांग्रेश के शासन में  किसानों के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं लागू कर उनके हितों का विशेष ध्यान रखा जाता है और आगे भी तरह-तरह की योजनाएं लागू कर कार्य किए जाएंगे सभी ने प्रचार प्रसार के अंतिम 2 दिन पहले कांग्रेस को  समर्थन देकर कर विजयश्री दिलाने की अपील की जानकारी मेड़ा समर्थक विनय पाटीदार ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post