रोटरी क्लब ‘मेन’ द्वारा भारतीय जैन संघटना के सहयोग से निःशुल्क परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 23 अक्टूबर को
चोईथराम अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र इंदौर की टीम देगी सेवाएं
झाबुआ (मुर्तुजा भाई पिटोलवाला) - रोटरी क्लब ‘मेन’ झाबुआ द्वारा गंभीर एवं पुराने रोगों का निदान करने हेतु देष के प्रसिद्ध विषेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन आगामी 23 अक्टूबर को सुबह 9.30 से दोपहर 2 बजे तक स्थानीय सिद्धेष्वर कॉलोनी स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में रखा गया है।
जानकारी देते हुए षिविर संयोजक रो. यषवंत भडारी, प्रतापसिंह सिक्का एवं रो. अमितसिंह जादौन (यादव) ने बताया कि शिविर में चोईथराम अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र इंदौर तथा चोईथराम नर्सिंग कॉलेज इंदौर की टीम अपनी सेवाएं देंगी। विषेषज्ञ चिकित्सक के रूप में दर्द निवारक विषेषज्ञ डॉ. प्रवेष कांठेड़, ह्रदय रोग विषेषज्ञ डॉ. सगीर अहमद, पेट रोग, शल्य क्रिया, लीवर ट्रांसप्लांट सर्जन एवं दूरबीन पद्धति विषेषज्ञ डॉ. सुदेश शारदा, डायबिटिज, थायराइ्रड एवं हार्मोन्स विषेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र चौहान, हड्डी रोग विषेषज्ञ डॉ. रोनक डागलिया, नाक-कान-गला रोग विषेषज्ञ डॉ. अवनि महाजन आदि उपस्थित रहकर ह्रदय रोग, पेट रोग, नाक-कान-गला रोग, कमर दर्द एवं अन्य दर्द निवारण, हड्डी रोग, डायबिटिज, थायराईड, हार्मोन्स रोग, बवासीर (पाईल्स), हर्निया, पेट में गठान जैसे रोग के अनुभवी एवं विख्यात विशेषज्ञ मरीजों का निःशुल्क परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा।
Tags
jhabua
