मेवाड़ा कलाल समाज की बैठक धर्मशाला पर हुई संपन्न, भवन की प्रगति जानकर अतिथियों ने व्यक्त की प्रसन्नता | Mewada kalal samaj ki bethak dharamshala pr hui sampann

मेवाड़ा कलाल समाज की बैठक धर्मशाला पर हुई संपन्न, भवन की प्रगति जानकर अतिथियों ने व्यक्त की प्रसन्नता

मेवाड़ा कलाल समाज की बैठक धर्मशाला पर हुई संपन्न, भवन की प्रगति जानकर अतिथियों ने व्यक्त की प्रसन्नता

झाबुआ (मनीष कुमट) - मेवाड़ा कलाल समाज के न्यास कमेटी एवं समाजजनों की बैठक ग्राम मिंडल स्थित समाज की धर्मशाला मांगलिक भवन पर संपन्न हुई। जिसमें अतिथि के रूप में अखिल भारतीय सर्ववर्गीय महासभा के संरक्षक बालेष्वर दयाल जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर जायसवाल, प्रदेष अध्यक्ष पवन जायसवाल, युवा अध्यक्ष योगेन्द्र जायसवाल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं सुनिल जायसवाल अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 

अतिथियों का स्वागत कल्याण न्यास के अध्यक्ष शांतिलाल पडियार, मेवाड़ा कलाल समाज झाबुआ-आलीराजपुर डाडमचंद लोदावरा, समाज के वरिष्ठ जमनालाल भानपुरिया, राजेन्द्र गेहलोत, चंदुलाल पडियार, एजनलाल भानपुरिया एवं कन्हैयालाल बसेर आदि ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने न्यास कमेटी द्वारा तैयार की गई धर्मषाला एवं इसकी प्रगति रिपोर्ट जानकर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की।

Post a Comment

Previous Post Next Post