6 घंटे के अंदर दुकान से मोबाईल चुराने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में | 6 ghante ke andar dukan se mobile churane wala aeopi police giraft main

6 घंटे के अंदर दुकान से मोबाईल चुराने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में
             
6 घंटे के अंदर दुकान से मोबाईल चुराने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर (संतोष जैन) - थाना मदनमहल में आज दिनॉक 17-10-19 को प्रकाश ठाकुर उम्र 29 वर्ष निवासी मानेगॉव रांझी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि मदनमहल चौक से एकता चौक रोड मे स्थित क्लासिक फर्नीचर शोरूम जिसमें कई तरह के सामान मोबाईल, टीव्ही , फ्रिज आदि बिकते हैं, में वह सेल्समैन का काम करता है। आज दोपहर 3-30 बजे जब वह शोरूम मे था तब एक ग्राहक सामान खरीदने आया था कुछ मोबाईल देखने कें बाद वहॉ से चला गया था, तब उसने काउंटर मे रखा हुआ सामान देखा तो 1 सैमसंग मोबाईल कीमती 33 हजार रूपये का गायब था, कांउंटर पर एक भारत गैस कम्पनी का घरेलू उपभोगता कार्ड रखा मिला, है उसे संदेह है कि जो ग्राहक मोबाईल देखने आया था वही मोबाईल ले गया तथा मिला हुआ गैस उपभोगता कार्ड उसी व्यक्ति का छूट गया है। रिपोर्ट पर धारा 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
             
नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री दीपक मिश्रा ने बताया कि  दौरान विवेचना के गैस उपभोगता कार्ड में लिखे मोबाईल नम्बर पर बात करते हुये कहा गया कि आपका गैस उपभोगता कार्ड मिला है, मदनमहल चौक पर आकर ले जाओ, कुछ देर बाद एक व्यक्ति पहंचा जिसे पकडा गया एवं नाम पता पूछा गया तो अपना नाम  ओंमकार उर्फ जग्गू झारिया पिता स्व. उमराव झारिया उम्र 41 वर्ष निवासी शक्ति नगर थाना गोरखपुर बताया, क्लासिक फर्नीचर शोरूम से चोरी गये मोबाईल के सम्बंध मे पूछताछ की गयी तो मोबाईल चुराना स्वीकार किया। चुराया हुआ मोबाईल ओंमकार झारिया की निशादेही पर जप्त करते हुये प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तारी की जा रही है। पकडा गया आरोपी ओमकार झारिया आटो चलाता है।
          
आरोपी को अभिरक्षा में लेते हुये चुराया हुआ मोबाईल जप्त करने में  थाना प्रभारी मदनमहल श्री संदीप अयाची के मार्ग निर्देशन मे सउनि कनक सिंह बघेल, आरक्षक सतीष झारिया, उलेश कटरे की सराहनीय भूमिका रही। 

Post a Comment

Previous Post Next Post