सेक्टर वार हर घर दस्तक दे रहे भाजपा कार्यकर्ता | Sector var har ghar dastak de rhe bhajpa karyakarta

सेक्टर वार हर घर दस्तक दे रहे भाजपा कार्यकर्ता

डोर टू डोर संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी श्री भूरिया ले रहे आशीर्वाद

सेक्टर वार हर घर दस्तक दे रहे भाजपा कार्यकर्ता

झाबुआ (अली असगर बोहरा)  उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में चुनाव प्रचार को लेकर खासा उत्साह है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी श्री भानु भूरिया के समर्थन में सेक्टर वार सघन जनसंपर्क कर डोर टू डोर संपर्क किया। भारतीय जनता पार्टी के मोर्चा प्रमुख ने सेक्टरों में पहुँचकर जनता से भाजपा को जिताने अपील की। 

पार्टी प्रत्याशी श्री भानु भूरिया ने युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पांडे के साथ पिटोल सेक्टर ओर अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री गजेंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ कल्याणपुरा, तलावली ओर जुलवानिया में सघन जनसंपर्क किया। 

सेक्टर वार हर घर दस्तक दे रहे भाजपा कार्यकर्ता

*भाजपा का युवा भूरिया करेगा इस क्षेत्र का विकास*

झाबुआ में पिटोल सेक्टर में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पांडे ने पार्टी प्रत्याशी श्री भानु भूरिया के साथ  सघन जनसंपर्क कर युवाओं से संवाद किया। युवाओं को संबोधित करते हुए श्री पांडे ने कहा कि इस अंचल में कांग्रेस ने पिछले 40 वर्षों से एक ही परिवार के सदस्य को हमेशा चुनाव लड़ाया है। क्या कांग्रेस की नजर में एक ही परिवार योग्य है? दूसरे किसी आदिवासी का बेटा उन्हें दिखाई नही देता। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जमीन से जुड़े एक गरीब आदिवासी के बेटे को अपना उम्मीदवार बनाया है। भानु सिर्फ भाजपा का उम्मीदवार नही, वह हर गरीब आदिवासी युवा का उम्मीदवार है। श्री पांडे ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस के प्रत्याशी बूढ़े हो गए है और वो अब उनके आराम करने के दिन है। उनके इस बयान को हर युवा को ध्यान में रखकर भाजपा के युवा उम्मीदवार श्री भानु भूरिया को जिताएं ताकि वो दोगुनी ऊर्जा के साथ यहां की जनता की सेवा कर सके।

*कांग्रेस के बहकावे में अब नही आएगा आदिवासी*

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद श्री गजेंद्र पटेल ने कल्याणपुरा, तलावली ओर जुलवानिया में घर घर संपर्क हुए कहा कि इस अंचल में कांग्रेस वर्षों से आदिवासियों से विकास के नाम पर वोट लेती आई लेकिन इस क्षेत्र का विकास नही किया। शिवराज सरकार में मजरों टोलो तक बिजली पहुँची ओर फलियों में रहे वाले आदिवासियों के बच्चें शहर में रह कर पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़े बड़े सपने दिखाएं लेकिन 10 माह में विकास के बजाय विनाश किया। उन्होंने आदिवासियों को सचेत करते हुए कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस फिर बरगलाने का काम कर रही है लेकिन हमें आदिवासियों के नाम पर 40 वर्षों तक राजनीति चमकाने वालों जवाब देकर युवा आदिवासी को जिताना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post