2 अक्टूबर गांधी जयंती से भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा | 2 october gandhi jayanti se bhajpa gandhi sankalp yatra

2 अक्टूबर गांधी जयंती से भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा

2 अक्टूबर गांधी जयंती से भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा

सांसद श्री डामोर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने पत्रकारवार्ता कर दी यात्रा संबंधी संपूर्ण जानकारी

झाबुआ (मनीष कुमट) - 2 अक्टूबर देश के राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जयंती से भाजपा द्वारा संपूर्ण देश में गांधी संकल्प  यात्रा का आयोजन किया जा रहा हे। जिसकी जानकारी क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने 1 अक्टूबर को गांधी जयंती के एक दिन पूर्व मंगलवार शाम 4 बजे स्थानीय काॅलेज मार्ग स्थित संगठन के कार्यालय पर दी। 

जानकारी देते हुए सांसद श्री डामोर ने बताया कि यह यात्रा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के रूप में निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान जप्रतिनिधि जल संरक्षण, पयार्वरण, सामाजिक समरसता एवं स्वदेशी स्वाभिमान को लेकर विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाएंगें। 2 अक्टूबर को यात्रा के माध्यम से देश का सबसे बड़े जन-जागरण अभियान आरंभ होगा। भारत के सर्वांगिण उत्थान के लिए भाजपा द्वारा प्रारंभ किए गए इस अभियान में आमजन से भी सहयोग लिया जाएगा। मप्र में इसका आगाज भाजपा के प्रदेश संगठन द्वारा किया जा रहा है। 

राष्ट्र के कल्याण हेतु निकाली जा रहीं पद यात्रा

सांसद श्री डामोर ने पत्रकारवार्ता में आगे बताया कि महात्मा गांधी देश के महापुरूष ही नहीं अपितु भारत की समग्र मनीषा को सामाजिक सारोकार के साथ प्रतिपादित करता एक विचार है। एक ऐसा विचार जिन्होंने सत्य ओर अहिंसा के बलबूते मानवता के विकास का संदेश सारे संसार को दिया। महात्मा गांधी का यह विचार भारत का वह मूल तत्व है, जिसके कारण दुनिया आज देशवासियों के अस्तित्व को आदर के साथ स्वीकारती है, जो हमारे राष्ट्र के कल्याण हेतु निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भी आवश्यक है। यात्रा में भाजपा के 3 हजार 229 सांसद, विधाक एवं अन्य जनप्रतिनिधि और पार्टी के पदाधिकारी 15 दिनों तक पदयात्रा करते हुए समाज में स्वदेशी, खादी, स्वावलंबन, स्वच्छता और समरसता को लेकर जागरूकता के प्रयास में जुटेंगे।

पद यात्रा के दौरान यह होगी गतिविधियां

गांधी संकल्प यात्रा के दौरान परिवार प्रवास में सभी समाजों के परिवारों तक समरसता के संदेश के साथ संपर्क करना, स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता के प्रति गांधीजी की प्रतिबद्धता और नरेन्द्र मोदी की शपथ को लेकर स्वच्छता अभियान का प्रचार करना, जनसभा में आयुष्मान भारत, जल संरक्षण, गांधीजी के सिद्धांत, सामाजिक बुराईयां और नशा मुक्ति आदि का संदेश देना, स्वदेशी हाट के तहत स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता लाने और स्थानीय उपज के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय स्वदेशी हाट का दौरा करना एवं उसका प्रचार-प्रसार करना तथा प्रभात फैरी में गांधीजी के सिद्धांतों के प्रति जन-जागरण हेतु प्रभात फैरियों में समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ज्ञातव्य रहे कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती से देश में स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की गई है। यह संकल्प यात्रा 31 अक्टूबर तक चलेगी। पत्रकारवार्ता के दौरान संकल्प यात्रा संबंधी पर्चों का वितरण भी उपस्थित पत्रकारगणों को किया गया।  

यह रहे उपस्थित 

यह पत्रकारवार्ता करीब आधा घंटे तक चली। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों में विश्वास सोनी, श्यामा ताहेड़, ओपी राय, कल्याणपुरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भूरूभाई, भाजपा नगर मंउल अध्यक्ष दीपेश बबलू सकलेचा, अन्य पदाधिकारियों भूपेंश सिंगोड़, हेमेन्द्र नाना राठौर, मनोज अरोरा आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News