पीथमपुर कांग्रेस कल गांधी जयंती पर करेगी पदयात्रा का आयोजन
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - पीथमपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पिंटू जायसवाल ने बतलाया कि महात्मा गांधी जी के 150 वे जन्मदिवस पर कल 2 अक्टूबर बुधवार को मनाया जाएगा। मध्यप्रदेश काग्रेंस कमेटी के निर्देशानुसार , कल 2 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शिवाजी पार्क पीथमपुर से, आयशर चौराहे तक, पद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। सभी काग्रेंस कार्यकर्ता गाँधी टोपी पहनकर, रामधुन गाते हुए चलेंगे। प्रमुख रूप से पुर्व पार्षद, पार्षद, शहर काग्रेंस ,युवा काग्रेंस, महिला काग्रेंस, राष्ट्रीय छात्र संघ एनएसयूआई , सेवादल सहित कांग्रेस के सभी संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता, समाजसेवी, एवं कार्यकर्ताओ से अनुरोध हैं कि आप सभी सफेद गणवेश में सुबह 9.30 पर हाउसिंग बोर्ड कालोनी शिवा जी पार्क पर पहुच कर पद यात्रा में भाग ले।
Tags
dhar-nimad